Sahibganj News: साहिबगंज कॉलेज में उद्यमिता जागरुकता कार्यक्रम
साहिबगंज, नवम्बर 20 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के बीएड भवन में शुक्रवार को एक दिवसीय उद्यमिता जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की । मौके पर भारत सरकार के सूक्ष्म एवं लघु तथा मध्यम उद्योग मंत्रालय की धनबाद शाखा की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय सेमिनार में प्रशिक्षक के रूप में दीपक कुमार व मुकेश कुमार सिंह मौजूद थे। प्राचार्य ने शॉल ओढ़ाकर व पौधा भेंट कर उनका धन्यवाद किया । इस दौरान प्रशिक्ष ने मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे कौशल विकास के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर मैथिली विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव ज्योति सिंह, प्रोफेसर कोमल कुमारी, डॉ. मो. हसनैन समेत अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.