Sahibganj News: साहिबगंज कॉलेज के चतुर्थीय कर्मचारी के निधन पर शोक सभा
साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के चतुर्थी वर्गीय कर्मचारी दिनेश कुमार उर्फ दीना के निधन पर मंगलवार को साहिबगंज कॉलेज के विज्ञान भवन में शोकसभा हुई। प्राचार्य प्रोफेसर एसआरआई रिजवी के नेतृत्व में दो मिनट मौन रखते हुए ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई है। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में 2001 में नियुक्त दिनेश कुमार काफी सरल, मृदुभाषी व कर्तव्यनिष्ठ थे। बीते शुक्रवार को उनका निधन हो गया था। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कॉलेज परिवार इस दुख की घड़ी में शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना रखती है। मौके पर मैथिली विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह, रसायन शास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, अर्थशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद थे। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.