साहिबगंज, अगस्त 29 -- Sahibganj News: बरहेट। श्रावण माह के अंतिम दिन श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवगादी धाम में विशेष शृंगार पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुए पूजन में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अंशु कुमार पांडेय तथा शिवगादी प्रबंध समिति के अध्यक्ष रूपक साह प्रमुख रूप से शामिल हुए। पूजन के दौरान भगवान शिव का भव्य शृंगार किया गया और श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की मंगलकामना की। इस अवसर पर शिवगादी प्रबंध समिति के सभी सक्रिय सदस्य सहित बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। श्रावण पूर्णिमा के मौके पर शिवगादी धाम में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Chatra News: सावन पूर्णिमा के मौके पर भद्रकाली में हजारों की उमड़ी भीड़, मेले का आयोजन पूजन में शामिल ...