Sahibganj News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब।
साहिबगंज, अगस्त 3 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के लिए लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र में शांति की कामना की। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालु कांवर में पवित्र जल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करते दिखे। मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई जरूरी व्यवस्था की गई थी। जानकारी के अनुसार पहली सोमवारी पर बोरियो बाजार पुराना शिवालय, मेन रोड शिवालय, चांदनी चौक स्थित शिवालय, दनबार पहाड़ स्थित शिवालय, ब्लॉक एवं थाना परिसर स्थित शिवालय के अलावे बों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.