साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में जॉब ओरिएंटेड कार्यशाला का आयोजन शनिवार की देर शाम किया गया। एक्सल डाटा सर्विस की ओर से संचालित उक्त कार्यक्रम में साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य डा. रणजीत कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता डा. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि 'बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब सामान्य पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल के लिए भी प्रशिक्षित किया जाए।' उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में कौशल, धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को कम से कम किसी एक क्षेत्र में दक्षता हासिल करनी चाहिए। सरक...