साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: सीरीज 07: साक्षरता चौक पर 1989 से हो रही है दुर्गा पूजा साहिबगंज। शहर के साक्षरता चौक स्थित दुर्गा मंदिर अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। यहां दुर्गा पूजा का आयोजन पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति करती है। यहां दुर्गा पूजा की शुरूआत 1989 में हुई। शुरू में यहां खुले मैदान में पूजा का आयोजन होता था। बाद में मंदिर का निर्माण हुआ। वर्तमान में यहां भव्य दुर्गा मंदिर बन गया है। बीते कई सालों से दुर्गा पूजा पर यहां साज सज्जा और विशाल पंडाल शहरवासियों के आकर्षण का केन्द्र होता है। इस बार भी आयोजन अपनी तरह का एक अलग ही होगा। पूजा आयोजन में अध्यक्ष विमल यादव व अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष अंतेश यादव, केदार यादव, प्रमोद यादव, धर्मेंद्र यादव, रामदेव यादव, सुनील यादव, अजगैबी यादव व धीरेन यादव, सचिव वीरेंद्र यादव, गौरव यादव, कमल...