Sahibganj News: साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट से बचाव को जागरुक करने पर जोर
साहिबगंज, अक्टूबर 16 -- Sahibganj News: साहिबगंज। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (रांची) के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री सुभाष के मार्गदर्शन में गुरुवार को लोक अदालत कक्ष में पारा विधिक स्वयंसेवकों - न्याय मित्रों के लिए साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में पारा विधिक स्वयंसेवकों को बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस कॉल, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि साइबर अपराधी पुलिस, सीबीआई, ईडी अथवा अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बनकर फर्जी तरीके से लोगों को गिरफ्तारी का भय दिखाते हैं और पैसे की मांग करते हैं। ऐसी परिस्थितियों में घबराने के बजाय सतर्क रहना चाहिए तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.