साहिबगंज, जुलाई 5 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में शनिवार को सांप काटने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को परिजनों ने समय रहते अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना मंगलहाट के मेंहदीपुर गांव की है। यहां 45 साल की शकुंतला देवी घर के बाहर पोखर में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान एक सांप ने उनके पैर में काट लिया। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के हाफुटोला में हुई। मुजम्मिल शेख की पत्नी हेना बीबी (26) घर का काम कर रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सांप काटने की दो अलग-अलग घटना में दो महिला इलाजरत परिजनों ने बिना देर किए उन्हें भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: भूलवश खाया जहरीला पदार्थ,...