साहिबगंज, अगस्त 12 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 8 के आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को सहिया चुनाव को लेकर वार्ड पार्षद जोली राय के नेतृत्व में आमसभा का आयोजन किया गया। मौके पर लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सूरज कुमार, एएनएम किरण कुमारी,सेविका ,सहिया साथी आदि के मौजूदगी में कुल पांच महिलाओं ने सहिया के लिए आवेदन दिया। सर्वसम्मति से योग्यता के आधार पर अफसाना खातून को शहरी सहिया के रूप में चयन किया गया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...