Sahibganj News: सरकारी स्कूलों में अबतक नहीं हो सकी है अर्धवार्षिक परीक्षा
साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिले के सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा अक्टूबर बीतने के बाद भी नहीं ली जा सकी है। दूसरी ओर स्कूलों का सत्र प्रारंभ हुए छह माह बीतने को हैं । अक्टूबर में दुर्गा पूजा की छुट्टी के चलते परीक्षा नहीं हो सकी। अब नवम्बर के दूसरे सप्ताह में दीपावली व छठ की छुट्टी के चलते परीक्षा लेने में दिक्कत हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक जिला के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक में करीब 1.92 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। अर्धवार्षिक परीक्षा के तहत कक्षा एक और दो के लिए सिर्फ मौखिक परीक्षा ली जायेगी। वहीं कक्षा तीन से आठ तक के लिए लिखित में परीक्षा होती है। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र आदि शिक्षा परियोजना परिषद से भेजी जाती है। इसके लिए सभी जिला से वर्ग वार विद्यार्थियों की संख्या मांगी गई है। इससे की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.