Sahibganj News: समय पर परामर्श व उपचार पहुंचाने पर जोर
साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के पांचवें दिन शहर के विकास भवन सभागार के सामने स्थित सिदो-कान्हू सभागार, में कार्यशाला सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान व मनोचिकित्सक डॉ. अर्शी खानम ने की। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन , जरूरतमंदों तक समय पर परामर्श व उपचार संबंधी सहायता पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. मोहन मुर्मू, डॉ. सत्ती बाबू, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी , बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता , सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मियों व जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उधर, कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 14 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।सिविल यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.