साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले मेगा हेल्प डेस्क कैंप की तैयारी व कार्ययोजना पर बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने एवं त्रुटियों के निराकरण के लिए यह कैम्प लगेगा। 01 अक्टूबर 2026 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके अथवा उससे अधिक आयु के ऐसे युवाओं की पहचान की जाएगी, जो अभी तक मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं या जिन्होंने अब तक प्रपत्र-6 जमा नहीं किया है। यह भी पढ़ें- Latehar News: पात्र वोटरों का नाम जोड़ने और सूची में सुधार पर रहेगा जोर ऐसे सभी पात्र युवाओं से प्रपत्र-6 भरवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन...