साहिबगंज, जुलाई 26 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत बरहरवा में कार्यरत सफाई कर्मी बाजा रविदास (50) के आकस्मिक निधन पर शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में शोकसभा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर प्रबंधक महफूज आलम ने बताया कि बाजा रविदास नगर पंचायत के गठन के समय से ही सफाई कर्मी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में उनकी प्रतिनियुक्ति वार्ड संख्या आठ में थी। उन्होंने कहा कि बाजा रविदास के निधन से नगर पंचायत परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव को हमेशा याद रखा जाएगा। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुख की घड़ी...