Sahibganj News: सदर अस्पताल में आई केयर केंद्र का शुभारम्भ
साहिबगंज, सितम्बर 1 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर अस्पताल परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक आई केयर केंद्र(नेत्र विभाग) का विधिवत उद्घाटन डीसी दीपक कुमार दूबे ने मंगलवार को किया। जिले के नेत्र मरीजों को बेहतर, सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने नेत्र केयर केंद्र खोला है। मौके डीसी ने कहा कि नेत्र देखभाल केंद्र के संचालन से जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र बीमारी की जांच एवं उपचार के लिए जिला अथवा राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। केंद्र में आधुनिक उपकरणों के माध्यम से आवश्यक जांच एवं नि:शुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।डीसी ने कहा कि यहां मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक मशीन लगाई गई है। शिपिंग कॉरपॉरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से यहां लोगों को अब आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.