साहिबगंज, सितम्बर 16 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है। सीएस ने जनरल वार्ड, प्रसूता वार्ड, बर्न वार्ड आदि विभागों का जायजा लेते हुए स्वास्थ सुविधाओ की जानकारी ली है। सीएस ने कहा बाढ़ के पानी घटने के साथ मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। इसे लेकर स्वास्थ कर्मियों को अलर्ट रहने की बात कही है। सदर अस्पताल में अतिरिक्त बेड लगाने का निर्देश दिया है। सीएस ने ओपीडी, आईपीडी, शौचालय समेत सभी सभी जगहों का जायजा लेते हुए साफ सफाई के सख्त निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...