साहिबगंज, जुलाई 20 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 1 और 2 के बीच महाजन टोली मोहल्ले में नाले का गंदा पानी की निकासी और सफाई नहीं होने से मोहल्लेवासी सहित आने जाने वाले राहगीरों को महीना से परेशान का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले वासी रमिज राजा,मो अकरम, पंकज राय,दिपक राय, राकेश रंजन,आशिष साहा,अनुप साहा, कुंदन राय आदि ने बताया कि लगभग 25 दिनों पहले नपं द्वारा नाला सफाई करने को लेकर सफाई का काम शुरू किया गया था। आधा नाला का कचरा और नाले का प्लेट निकाल कर सड़क पर रख दिया गया था।

गंदगी और दुर्गंध की समस्या प्लेट अभी तक सड़क पर ही पड़ा हुआ है और नाली की सफाई अब तक नहीं है जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और दुर्गंध मच्छर का प्रकोप से हम मोहल्लेवासी काफी परेशान हैं। बार-बार नगर पंचायत के अधिकारियों को कहने के बावजूद भी...