साहिबगंज, जुलाई 31 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर अस्पताल में शुक्रवार को संदिग्ध मलेरिया पीड़ित बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि एक ही परिवार के मलेरिया पीएफ पॉजिटिव दो बच्ची को शुक्रवार को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। इसमें भगैया के छोटा टुडू की तीन साल की पुत्री की मौत हो गई। जबकि ठाकुर टुडू की एक साल की पुत्री इशिका टुडू गंभीर स्थिति में भर्ती है।

बच्ची की स्थिति अस्पताल के डॉक्टर डॉ. तबरेज आलम ने बताया कि से इसमें छोटा टुडू की पुत्री पूनम टुडू दोपहर 02:47 बजे भर्ती हुई। जबकि 03:45 बजे मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दोनों बच्ची करीब पांच से छह दिन से बीमार थी। गांव में ही इलाज किया जा रहा था। स्थिति बिगड़ने पर सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि एक घं...