साहिबगंज, जुलाई 30 -- Sahibganj News: साहिबगंज। माहव्यापी श्रावणी मेला पर बरहेट के शिवगादी व आसपास इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। यह जानकारी एसपी अमित कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने कहा है कि मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। हुड़दंग करने वाले लोगों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। मेले के दौरान में बेवजह सड़कों पर बाइक को सरपट दौड़ने वाले मनचलों को बिल्कुल नहीं बख्शा जायेगा। सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती किया गया है। मेला व आसपास इलाके में बाइक पार्टी लगातार भ्रमण करेगी। इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को देंगे। यह भी पढ़ें- शिवगादी में श्रावणी मेला शुरू,बोल बम के नारे गूंजे उन्होंने कहा कि विभाग से वर्तमान समय में पुलिस पेट्रोलिंग के लिए जो नए वाहन मिले है...