साहिबगंज, सितम्बर 25 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। महिलाओं और पुरुषों ने विधि-विधान से पूजा कर अनंत सूत्र धारण किया। घरों में पूजा के लिए विशेष तैयारी की गई थी। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान की आराधना की और अनंत चतुर्दशी की कथा सुनी। बोरियो महावीर मंदिर में पंडित सुबोध पाण्डेय ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। अनंत का धागा बांधा गया। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- कर्ज और पैसों की तंगी से हैं परेशान? अनंत चतुर्दशी की शाम कर लें ये खास उपाय पर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धार्मिक माहौल ...