साहिबगंज, जुलाई 31 -- Sahibganj News: बरहेट । दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्य तिथि पर आगामी चार अगस्त को साहिबगंज में उनका प्रतिमा अनावरण व श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए स्थानीय झामुमो कार्यालय में शुक्रवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने की। बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम और जिला संगठन सचिव छवि हेम्ब्रम मौजूद थे। मौके पर कार्यक्रम की तैयारी, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पुसा टुडू, लखीराम हेंब्रम, सुनीराम हांसदा, अब्दुल मजीद, समदा सोरेन, जिसू मरांडी, रमेश मुर्मू, संजय सोरेन, महिला मोर्चा की बेला किस्कू आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शिबू की प्रतिमा का अनावरण चार को , उधवा से जाएंगे हज...