साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित मोरंग नदी स्थित सत्यनारायण साह के आवास पर झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को हुई। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेम्ब्रम व जिला सचिव सुरेश टुडू ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता व दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि सह शोकसभा का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद झामुमो कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । कार्यकर्ताओं ने रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Pakur News: झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व़ रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि मौके पर जिला परिषद् अध्यक्ष मोनिका किस्कू, झामुमो केंद्र...