साहिबगंज, सितम्बर 18 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के सकरुगढ़ स्थित नवीन कला मंदिर बड़ी गणेश पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर समिति के पांच सदस्यों ने अपना रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में समिति के सचिव प्रशांत शेखर , पवन कुमार सिंह, मनीष कुमार , कृष्ण कुमार सिंह व गोपाल कुमार शाह शामिल हैं। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया । फोटो 05, रक्तदान करते सचिव प्रशांत शेखर । यह भी पढ़ें- Gopalganj News: औघड़दानी रक्तदान समिति के शिविर में लोगों ने किया रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...