साहिबगंज, जुलाई 30 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। भगवान शिव की आराधना का पवित्र माह सावन गुरुवार से श्रद्धा व उत्साह के साथ शुरू हो गया। सावन के पहले दिन सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और फल अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते नजर आए। मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : पहले सावन पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जानकारी के अनुसार बोरियो बाजार पुराना शिव...