साहिबगंज, जुलाई 29 -- Sahibganj News: बरहेट। शिवगादी धाम में माहव्यापी श्रावणी मेला का उद्घाटन गुरुवार को होगा। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, डीसी दीपक कुमार दूबे , एसपी अमित कुमार सिंह आदि फीता काटकर मेला का विधिवत उद्घाटन करेंगे। उधर, जिला प्रशासन के स्तर मेले में आवश्यक प्रशासनिक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इसी क्रम में बुधवार को एसडीओ अमर जॉन आईन्द, बरहेट बीडीओ अंशु कुमार पांडे व साहिबगंज अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल व्यवस्था, शौचालय, विश्राम गृह, स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण...