साहिबगंज, सितम्बर 4 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शिक्षक दिवस पर यहां गिफ्ट बाजार में शुक्रवार को देरशाम तक रौनक रही। मौैके पर विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक को गिफ्ट देने के लिए जमकर मार्केटिंग की । विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी कई समूह में बंट रंग-बिरंगे फुलझरिया, सजावट के सामान आदि खरीदते देखे गये। मिठाई व नाश्ते की दुकानों में भी खूब भीड़ थी। शहर के चौक बाजार, गांधी मोड़, बाटा रोड, टमटम स्टैंड, चैती दुर्गा मोड़, पूर्वी रेलवे फाटक , सुभाष चौक के आसपास विद्यार्थियों की भीड़ देखी गई। मौके कॉलेज रोड स्थित वैरायटी स्टोर में पहुंचे सातवीं का छात्र जैन नकीब ने बताया कि इस बार हम लोग अपने शिक्षक को घरेलू उपयोग में आने वाले सामान गिफ्ट करेंगे। इसमें मिल्टन के वाटर थरमस व लंच बॉक्स है। उधर,गिफ्ट स्टोर के मालिक सुजीत कुमार ने बताया कि हमारे...