साहिबगंज, सितम्बर 16 -- Sahibganj News: साहिबगंज। स्थानीय गुल्लीभट्ठा के कई घरों में बुधवार को अचानक शार्ट सर्किट होने से बिजली उपकरण हाई वोल्टेज रहने के कारण जल गये। जानकारी के अनुसार, पश्चिमी रेलवे फाटक के सामने कबीर गली स्थित एक ट्रांसफर्मर में कुछ तकनीकि खराबी आने व तीन में से दो फेज लाइन बंद हो जाने के बाद तीसरे फेज में हाई वोल्टेज आ गया।

घरों में नुकसान इस कारण उस फेज से जुड़े अधिकांश घरों में वायरिंग जल गया तो किसी के घर का पंखा तो किसी के घर का कूलर जल गया। विद्युत उपभोक्ता अरूण राय के घर में पंखा जल गया, सुनील सिन्हा के यहां का कूलर व पंखा खराब हो गया तो बापी कुमार का भी पंखा हाई वोल्टेज से जल गया। एक अन्य उपभोक्ता छोटू भगत ने बताया की उसने टोटो चार्जिंग में लगाया था तो उक्त चार्जर जल गया और एक पंखा भी जल गया।

चिंता और समाधान एक...