साहिबगंज, अक्टूबर 10 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ रविवार को बोरियो प्रखंड क्षेत्र में कलश स्थापना की जाएगी। नवरात्र को लेकर क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घरों में भी श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तैयारी में जुटे हैं। कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक चलने वाली मां दुर्गा की आराधना शुरू हो जाएगी। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। श्रद्धालु विधि-विधान से कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Navratri Kalash Sthapana: नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना कब करें? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि नवरात्र के दौरान सुबह और श...