साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: राजमहल। राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर बीते दिन कैलाश पोटरी के समीप सड़क हादसे में साइकिल सवार महावीर उरांव की मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखा गया जब गुनिहारी पंचायत के बेगमपुरा स्थित झझमिया काली मंदिर के समीप शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इधर जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, एसआई ओम प्रकाश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने की दिशा में हरसंभव पहल करने का भरोसा दिया। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के आश...