साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में मदनशाही स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। मौके पर शतरंज के उभरते नन्हें विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आदित्य नारायण उपाध्याय ने प्रथम, अंश मिश्रा ने द्वितीय और शब्बीर आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि मानसिक तनाव को दूर करने और बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए शतरंज एक अत्यंत सशक्त खेल है। इसके बावजूद जिले में शतरंज खेल और खिलाड़ियों को प्रमोट करने के लिए किसी भी प्रकार की स्पॉन्सरशिप का न मिलना एक बहुत ही दुखद बात है। उन्होंने स्थानीय संस्थाओं से खेल को प्रोत्साहित करने के लिए ...