Sahibganj News: वेक्टर जनित रोगों से बचाव को चार क्लस्टर की सहिया को मिला प्रशिक्षण
साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर चार क्लस्टर मदनशाही, बीरबलकांदर, दुर्गा टोला एवं बड़ा रक्सो की सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण डॉ. पंकज कुमार, एमटीएस मनोहर पंडित, बीटीटी विकास पंडित ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान सहियाओं को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं फाइलेरिया जैसे मच्छरजनित रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने, घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, साफ-सफाई रखने तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के उपाय बताए गए। सहियाओं को निर्देश दिया गया कि गांवों में बुखार से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं और लोगों को मच्छर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.