साहिबगंज, सितम्बर 26 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। गंगा समग्र की ओर से रविवार को विश्व नदी दिवस पर शहर के सरस्वती शिशु मंदिर वंदना कक्षा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी गंगा समग्र के प्रांत सहसंयोजक भुदेव कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि गंगा समग्र अपने 15 आयाम में कार्य करती है । इस एक आयाम में नदी तालाब आयाम भी है। 26 सितंबर को विश्व नदी दिवस मनाया जाता है । इसी अवसर रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...