Sahibganj News: विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस पर लगा स्वास्थ्य मेला
साहिबगंज, जुलाई 11 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। विश्वजनसंख्या स्थिरता दिवस पर सीएचसी परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मेला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शांति बास्की एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार मे संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। प्रमुख ने कहाकि जागरुकता, शिक्षा और स्वास्थ्य को जन-जन तक पहुंचाकर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करें। सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि छोटा परिवार, सुखी परिवार केवल एक संदेश नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, सशक्त परिवार और विकसित भारत एवं आनेवाली पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य की नींव है। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगा कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गयी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : जनसंख्या स्थिरता केवल स्वास्थ्य का नहीं, सतत विकास और सामाजिक न्याय का भी आधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.