साहिबगंज, सितम्बर 6 -- Sahibganj News: मंडरो। विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष घर-घर सर्वेक्षण अभियान में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा विभाग ने बोरियो एवं मंडरो प्रखंड के 17 विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में संबंधित विद्यालयों को दो दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।पत्र में कहा गया है कि राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश के तहत विद्यालय से बाहर के बच्चों के लिए विशेष घर-घर सर्वेक्षण अभियान चलाया जाना था।इसके लिए संबंधित विद्यालयों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ बार-बार स्मार पत्र के माध्यम से सर्वे कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद संबंधित ...