साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने जन विश्वास अधिनियम के तहत रेलवे परिसर में विशेष अभियान चलाकर रेलवे नियमों का उल्लंघन करने पर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला। आरपीएफ एएसआई जेके दुबे ने बताया कि रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि ट्रैन के महिला डब्बे में यात्रा करने वाले पुरुषों, रेलवे ट्रैक पार करने वाले और लगेज डब्बे में यात्रा करने वाले 5 लोगों से कुल 7 हजार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...