Sahibganj News: वित्तीय अभिलेखों व शैक्षणिक व्यवस्था की जांच
साहिबगंज, सितम्बर 18 -- Sahibganj News: साहिबगंज। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश एवं डीसी के निर्देश पर शुक्रवार को राजमहल एसडीओ सदानंद महतो एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार ने बीएलएनएल बोहरा कॉलेज का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने वर्ष 2013 से अब तक महाविद्यालय को विभिन्न मदों में प्राप्त राशि, उसके आय-व्यय तथा उससे संबंधित अभिलेखों की विस्तृत जांच की । वित्तीय अभिलेखों के संधारण एवं उपलब्ध दस्तावेजों का भी अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मी मौजूद थे। निरीक्षण में उनलोगों ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.