साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी थाना रोड के पास सड़क किनारे खड़ी पुरानी बोलेरो से अचानक निकले जहरीले सांप ने एक व्यक्ति को डंस लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने पीड़ित को इलाज के लिए पीरपैंती स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल की पहचान बिहार के पीरपैंती थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी मुन्ना राम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुन्ना राम टेम्पु पकड़कर घर जाने के लिए बोलेरो के पास खड़ा था, तभी बोलेरो से निकले साँप ने उसे डंस लिया। घटना के बाद लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए। लोगों ने बताया कि मिर्जाचौकी पीएचसी में सर्पदंश के इलाज के लिए आवश्यक दवा उपलब्ध नहीं रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से पीएचसी में पर्याप्त ...