साहिबगंज, सितम्बर 1 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा रेलवे स्टेशन व रेलवे साइडिंग की व्यवस्था का मंगलवार को दिल्ली से पहुंचे रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकुल कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत बरहरवा रेलवे साइडिंग स्थित रैक लोडिंग स्थल से हुई। यहां उन्होंने रैक लोडिंग की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए माल लोडिंग से जुड़ी व्यवस्था की जानकारी रेल अधिकारियों से ली। रैक लोडिंग स्थल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों, कर्मचारियों की सुरक्षा, रैक लोडिंग प्रक्रिया, परिचालन व्यवस्था और साइडिंग की आधारभूत सुविधाओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों से लोडिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद एग्ज...