साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: बरहेट । थाना क्षेत्र के रांगा घुटू टोला के पास फरक्का -ललमटिया एमजीआर रेल ट्रैक पर करीब दो साल पहले हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने श्रीचंद मुर्मू नामक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम ने बोड़बांध गांव स्थित आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा कर उसे न्यायालय में शीघ्र आत्म समर्पण करने की बात कही। पुलिस टीम ढोल नगाड़ा बजाते हुए गांव पहुंची और ग्रामीणों को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के घर सहित सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चिपकाकर उसे न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत आत्मसमर्पण नहीं करने पर आरोपी के विरुद्ध आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में एएसआई जितेंद्र मरांडी, राम सोरेन...