साहिबगंज, नवम्बर 28 -- Sahibganj News: साहिबगंज। नौकरी का झांसा देकर 50 हजार रुपया की ठगी कर ली है। इसके बाद फोन उठाना ही बंद कर दिया है। इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी रोहित कुमार पासवान ने थाना में शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल निवासी दो व्यक्ति ने तीसरे व्यक्ति से उनकी बात कराया। शुरुआती दौर में रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय हुआ। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 50 हजार रुपया एडवांस ऑनलाइन दिए गए। कुछ ही दिन बीतने के बाद तीसरा व्यक्ति फोन उठाना बंद कर दिया। अब पैसे देने की बात एवं नौकरी की बात पर टालमटोल कर रहा है। आवेदन मे उन्होंने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...