साहिबगंज, सितम्बर 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। कुछ दिनों पहले रेलवे के केबल चोरी करने के मामले में बुधवार को साहिबगंज आरपीएफ ने दो युवक न्यायिक हिरासत भेज दिया है। पोस्ट कमांडर गुलाम सरवर ने बताया कि इसमें अंजुमननगर के मो. चांद व गोडाबाड़ी हाट के संजय प्रसाद है। पोस्ट कमांडर ने बताया कि कुछ दिनों पहले रेलवे का तांबा का केबल चोरी हुई थी। बुधवार को गुप्त सूचना मिली है कि कथित आरोपी रेलवे यार्ड की तरह छुपा है। उन्होंने बताया कि आरपीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. चांद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी चांद ने बताया कि गोदाबाड़ी हाट के रहने वाले संजय प्रसाद से चोरी का केबल बेचा गया है। यह भी पढ़ें- चोरी मामले एक युवक से पूछताछ जब संजय के गोदाम में छापेमारी की गई तो चोरी का केबल बरामद हुआ। केबल दस किलोग्राम है। छापामारी दल म...