साहिबगंज, जुलाई 11 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 7 स्थित अनुमंडल अस्पताल के पीछे मलखा बाबा थान से सटे रेलवे की जमीन पर स्थित 100 साल से अधिक पुराने लाल कोठी भवन को शनिवार की देर शाम बरहड़वा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार सालों पहले एक व्यक्ति ने उक्त भवन को रेलवे से लीज पर लिया था। वहां उनके परिवार एवं सगे संबंधी सालों से रहते आ आ रहे हैं। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों की शिकायत है कि एक दूसरे व्यक्ति के द्वारा उक्त भवन व वहां की खाली जमीन को अतिक्रमण कर घेराबंदी किया जा रहा था।

अतिक्रमण की कार्रवाई चर्चा है कि उक्त भवन के कुछ हिस्से की जमीन को बेचने की भी तैयारी की जा रही थी। उधर,सूचना मिलने पर रेल पदाधिकारी व आरपीएफ मौके पर पहुंचा तो पाया की जमीन की घेराबंदी...