साहिबगंज, जुलाई 21 -- Sahibganj News: मंडरो। पिछले कुछ दिनों से प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी एवं आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई स्थानों पर सड़क किनारे और गलियों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं,बारिश के साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। सबसे अधिक परेशानी महादेवगंज पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को हो रही है। बताया जा रहा है कि लंबी विद्युत लाइन के कारण बारिश के दौरान फॉल्ट होने पर उसे ठीक करने में समय लग जाता है। इस वजह से क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रहती है।बिजली कटौती के कारण लोगों को उमस और गर्मी के बीच परेशा...