साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पोषण माह पर हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी के पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी सहायिकाओं के बीच स्थानीय पोषक युक्त खाद्य-व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में सहायिका स्थानीय रूप पर उपलब्ध पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थों की महत्ता की जानकारी दी गई। चयनित सहायिका को प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जैस्मिता हांसदा आंगनबाड़ी केंद्र गडरा संथाली को प्रथम, शांति देवी आंगनवाड़ी केंद्र जिरवाबाड़ी चानन को द्वितीय एवं मेरी बिना किस्कू आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर को तृतीय पुरस्कार बीडीओ सह सीडीपीओ नागेश्वर साव ने प्रदान किया। मौके पर एलएस नूतन ठाकुर, निशा कुमारी, निशांता कुमारी, आरती कुमारी सहित आंगनबाड़ी केन्द्र के सेविका एवं सहायिका आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्त...