साहिबगंज, अक्टूबर 11 -- Sahibganj News: बरहेट। प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंचकठिया के छात्र आलोक सेन ने अपनी प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति से जिले का मान बढ़ाया है। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाली 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय परियोजना प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी (एनएलईपी-2026) में भाग लेने के लिए आलोक सेन रांची से नई दिल्ली रवाना हो गया है। खास बात यह है कि पैर में गंभीर चोट लगने के बावजूद आलोक सेन ने हिम्मत नहीं हारी और राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का निर्णय लिया। उनका यह जज्बा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार प्रमाणिक ने आलोक सेन की सफलता को लेकर पूरी उम्मीद जताई है। उन्होंने विश्वास...