साहिबगंज, जुलाई 17 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के बंगाली टोला स्थित राबर्टसन क्लब दुर्गा मंदिर में शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से विपद तारिणी पूजा होगी। यह मां दुर्गा का ही एक रूप हैं, जिन्हें संकटों और विपत्तियों को दूर करने वाली देवी माना जाता है। यह पूजा मुख्य रूप से रथ यात्रा (जगन्नाथ रथ यात्रा) और उल्टे रथ (बहुदा) के बीच के पहले मंगलवार या शनिवार को मनाया जाता है। दुर्गा मंदिर सचिव रंजीत साह ने बताया कि शनिवार को मां की प्रतिमा स्थापित करके देवी विपद् तारिणी की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की जायेगी। पुरोहित सुखेंदु चटर्जी ने बताया कि मां विपद् तारिणी की पूजा में 13 प्रकार के फल, 13 प्रकार के फूल, 13 प्रकार के मिष्ठान चढ़ाकर वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत रूप से पूजा अर्चना की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बंगाली टोले में बिपदत...