साहिबगंज, अगस्त 5 -- Sahibganj News: झारखंड राज्य खाद्य आयोग की अध्यक्ष शबनम प्रवीण ने बुधवार को शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कॉलोन , हाट पाड़ा, पीएम श्री मध्य विद्यालय ,नया बाजार, मध्य विद्यालय नील कोठी, आंगनबाड़ी केंद्र, सहित प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएम श्री मध्य विद्यालय में बच्चों के लिए बंद रहे एमडीएम किचन पर उन्होंने जाकर देखा तो लकड़ी के माध्यम से खाना बनने पर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार को फटकार लगाते हुए पूछा की लकड़ी से खाना क्यों बन रहा है और लगभग 12:30 बजे तक खाना क्यों नहीं बन पाया है। और जल्द से जल्द लकड़ी से खाना बनाने कि प्रतिक्रिया को बंद करने का निर्देश देते हुए गैस का उपयोग करने की बात कही है।

प्रधानमं...