साहिबगंज, अक्टूबर 2 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के गांधी चौक में गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को एसडीओ सदानंद महतो, कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू, सभी वार्ड पार्षद, नगर पंचायत कार्यालय के पदाधिकारी कर्मियों ने महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही प्रखंड क्षेत्र स्थित संत टेरेसा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य माइकल मरांडी के नेतृत्व में शिक्षक एवं छात्रों ने हर्षोल्लास एवं धूमधाम से महात्मा गांधी की जयंती मनाया।मौके पर सभी ने फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर पवन सिंह, रेखा सिंह आदि अन्य शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शंकरगढ़ में धूमधाम से ...