साहिबगंज, जुलाई 14 -- Sahibganj News: राजमहल। शहर के कासिम बाजार स्थित हिंदी बालक विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र(104) के रसोई घर का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार रोज की तरह मंगलवार को सुबह सेविका मीना देवी जब आंगनवाड़ी केंद्र पहुंची तो देखा की दरवाजा टूटा है । अंदर जाने पर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा मिला। 14 किलो का गैस भरा हुआ सिलेंडर व गैस चूल्हा का बर्नर गायब था । रसोई में रखे राशन के समान एक बोरी में पैक किया हुआ था। हालांकि चोरों ने उसे लेकर नहीं गया है। सेविका ने तुरंत घटना की सूचना अपने वरीय पदाधिकारी को दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चोरों ने स्कूल के रसोई से गायब किया सामान संबंधित पदाधिकारी ने चोरी की घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। इधर,सूचना मिलते ही थाना के एएसआई रवि शंकर...