साहिबगंज, नवम्बर 24 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। तीनपहाड़ -राजमहल मुख्य मार्ग पर बेगमपुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर यात्री से भरे टोटो गंगा नहाने के लिए आ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया । हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पाकुड़ जिला के हिरणपुर स्थित तारजोला निवासी पेगन मरांडी(42), धमधमियां निवासी मंडल सोरेन (45) ,उसकी पत्नी सोना बसकी (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...