साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज रेल थाना क्षेत्र में चोर व झपटमार गिरोह काफी सक्रिय है। चलती ट्रेन में खिड़की के पास बैठे यात्री के हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो जाता है। ऐसा ही मामला गुरुवार को हुआ है। दिल्ली से मालदा जाने वाली डाउन फरक्का एक्सप्रेस के साहिबगंज स्टेशन प्रवेश करने के दौरान रसुलपुर दहला में चलती ट्रेन में एक यात्री फोन चला रहा था। तभी एक झपटमार गिरोह का सदस्य अचानक झपटा। हालांकि इसमें असफल रहा। यात्री जनरल कोच से दिल्ली से फरक्का जा रहा था। इस संबंध में साहिबगंज रेल थाना में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर चलाने पर केस दर्ज,चालक गिरफ्तारतीनपहाड़। यह भी पढ़ें- यात्री का मोबाइल व गहना चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार मुरली हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर चलाने के आरोप में चालक को...